जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
भोपाल l प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक राम सिया भारती ने छतरपुर जिले के आजीविका मिशन में गणेश वितरण को लेकर अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों ने दबाव बनाकर अपने चहेते लोगों को काम दिलाया और गड़बड़ी की। उन्होंने यह भी कहा कि जांच की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है। इस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने जवाब दिया कि छतरपुर मामले में 28 फरवरी के बाद जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी, जिसके आधार पर आगे भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच की जा रही है और रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित सदस्य को इसकी सूचना भी दी जाएगी।



