पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र के विदेशी शतकवीर बने, लेकिन उनकी यह शानदार पारी टीम के काम न आ सकी और सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने न केवल पंजाब के खिलाफ अपनी घरेलू जीत का रिकॉर्ड कायम रखा, बल्कि 220 से अधिक का स्कोर बनाने पर हमेशा जीतने का अपना क्रम भी जारी रखा।22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली की बल्लेबाजी इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा बन गई।हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोनोली ने 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।