अमरिकी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पर रुस ने दागी मिसाइल
रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में एक बड़ा हवाई हमला किया है। इस हमले में एक अमेरिकन इलेक्ट्रॉनिक की कंपनी को निशाना बनाया गया। जिसमें करीब 600 कर्मचारी काम कर रहे थे। 21 अगस्त की रात रूस ने यूक्रेन पर अपने इस सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गईं। उसने बताया कि हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए।



