अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की शतकीय और नमन धीर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।