जबलपुर l लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज नवरात्रि के पर्व पर शहर के विभिन्‍न स्‍थानों पर दुर्गोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए एवं पूजन-अर्चन किया। इसके पूर्व उन्‍होंने रानी दुर्गावती वार्ड स्थित फुलवाड़ी गोविंद दुबे के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।