बड़ी खबर : आर एल वर्मा बने ENC PWD केपीएस राणा अब होंगे ENC एमपीआरडीसी
भोपाल। केपीएस राणा को पीडब्ल्यूडी विभाग के ENC पद से हटाने के लिए काफी समय से मुहिम चल रही थी l राणा के खिलाफ जबरदस्त लाबिंग भी हो रही थी l भाग्य से वे हर बार बच निकले लेकिन कल सुबह से ही सुगबुगाहट तेज थी कि आज राणा को हटाया जा रहा है l और तों और इस बात की भनक राणा को भी लग गई थी परंतु इस बार वे अपना बचाव नहीं कर पाए अंततः वह मुहिम सफल हो गई है और केपीएस राणा को हटाकर ENC एमपी आरडीसी बनाया गया है वहीं आर एल वर्मा अब पीडब्ल्यूडी विभाग के ENC होंगे l


