बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मैच के दौरान घायल हुए फैन का जाना हाल तो बोले फैंस
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के दौरान कृष्ण चंद नाम के एक फैन घायल हो गए थे। बल्लेबाज प्रियांश आर्य के छक्के से कृष्ण चंद को चोट लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल चुकी है। इसके बाद प्रीति जिंटा और प्रियांश आर्य ने 62 वर्षीय फैन कृष्ण चंद का वीडियो कॉल पर हालचाल लिया। इस पर नेटिजंस पंजाब किंग्स की सह-मालकिन व एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही टीम की तारीफ कर रहे हैं।


