फिल्म अभिनेता ने आखिर क्यों कहा कि मंत्रियों को पट्टा बांधकर तो नहीं ला सकता
खजुराहो । खजुराहो में 16 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को लेकर आयोजक और अभिनेता राजा बुंदेला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की जानकारी दी l बुंदेला ने कहा कि हम 10 साल से यह आयोजन कर रहे हैं, यह हमारा 11वां संस्करण है l एक बार जो सबसे बड़ी परेशानी हुई है वो इंडिगो के कारण हुई है l लगातार फ्लाइट केंसिल होने वजह से बहुत सारे लोगों ने मना कर दिया है l हालांकि इस बार महोत्सव के स्वरूप में थोड़ा बदलाव किया गया है l संसाधन सीमित होते जा रहे हैं और ऐसे में आयोजन को व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाए रखना जरूरी है l उन्होंने दो टूक कहा कि दिल्ली से लेकर भोपाल तक के मंत्रियों को इनवाइट किया है, "अब कोई आए या न आए, मैं पट्टा बांधकर तो ला नहीं सकता l मैं केवल इनवाइट कर सकता हूं, सुविधायें दे सकता हूं और फिल्म महोत्सव के बारे में बता सकता हूं l



