आधी रात को मचा हड़कंप : बाल-बाल बचे बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक, अंधाधुंध गोलाबारी हुई
मुंबई के जुहू इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, आधी रात के बाद अज्ञात हमलावर ने रोहित शेट्टी के आवास 'शेट्टी टावर्स' के बाहर पिस्तौल से चार गोलियां चलाईं और फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके को घेर लिया गया और सबूत जुटाने का काम शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।


