राजगढ़। पचोर थाने के अंतर्गत जाटव मोहल्ला में  सड़क पर आयोजित इफ्तार पार्टी के समय सड़क से गुजरने के दौरान पार्षद के भाई और उनके कुछ साथियों के साथ कहासुनी हो गई, जो बाद में गाली-गलौज में बदल गई l मुख्य मार्ग पर आयोजन होने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पचोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है