बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर में दिवाली से पहले खुशियां आ गई है। परिणीति और राघव ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे इस जोड़े ने 19 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की। परिणीति चोपड़ा के दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबर आज सुबह ही आई। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कपल ने नीले रंग की ग्राफ़िक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आखिरकार वो आ ही गया! हमारा लाडला, और हमें सचमुच पहले की जिंदगी याद ही नहीं! बाहें भरी हैं, दिल और भी भरे हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है। शुक्रिया, परिणीति और राघव।"