देखते ही देखते विवाद इतना बढा़ की अधिकारी और कर्मचारी पर चलाई ताबड़तोड़ गोली
रायसेन से लगभग दस किलो मीटर दूर स्थित अमरावद नर्सरी में मंगलवार को एक बजे के लगभग सनसनीखेज वारदात सामने आई।
नर्सरी के एक पूर्व कर्मचारी ने ही ड्यूटी पर तैनात डिप्टी रेंजर और एक महिला पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गुड्डा लोधी, जो पहले अमरावद नर्सरी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, अचानक नर्सरी परिसर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर उसका विवाद डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे अवैध देसी कट्टे से तीन राउंड फायर कर दिए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही सामने आएगा कि आखिर पूर्व कर्मचारी ने गोलीबारी क्यों की..? कहीं ना कहीं कुछ ऐसी बात जरूर है जिससे पूर्व कर्मचारी इतना नाराज था हालांकि डिप्टी डेंजर और महिला कर्मचारी कुछ भी नहीं पता रहे हैं l


