भोपाल l अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने  विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए परिवार और क्षेत्र की जनता को समय न दे पाने को कारण बताया। कटारे ने कहा कि पार्टी जिसे भी जिम्मेदारी देगी, वे पूरा सहयोग करेंगे।