यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस, ईरान को खुफिया जानकारी दे रहा है। उनका कहना है कि इस मदद से ईरान युद्ध में टिका हुआ है, जिससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है।रूसी सरकार ईरानी शासन को खुफिया सहायता दे रहा है। यह स्पष्ट रूप से विनाशकारी है और इसे रोकना आवश्यक है, क्योंकि इससे केवल अस्थिरता ही बढ़ती है। बाजार पहले से ही नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इससे कई देशों में उर्जा जरूरत की स्थिति गंभीर हो रही है। ईरानी शासन को सत्ता में बने रहने और अधिक सटीक हमले करने में मदद करके, रूस युद्ध को लंबा खींच रहा है।