पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप : अपराधियों पर शिकंजा कसने पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
रतलाम l अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार रात से रविवार सुबह तक जिलेभर में सघन कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व एसपी अमित कुमार ने किया, जिसमें सभी थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी और जवान मैदान में उतरे। पुलिस ने जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की सख्त चेकिंग की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली— • लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंट तामील 61 गिरफ्तारी वारंट भी किए गए तामील
वहीं, पुलिस ने कुल 22 आरोपियों को पकड़कर रविवार को उनका जुलूस निकाला। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अपराधियों को सार्वजनिक रूप से सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हों।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।
फिलहाल, पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।


