रतलाम मे शहीद चौक पर बड़ी #संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर किया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह रहवासी इलाका है, जहां नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन होते रहते हैं। ऐसे में यहां शराब दुकान खोले जाने का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे रहवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर इस इलाके में शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी ।
इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की हैं और इस फैसले को वापस लेने की मांग रखी है ।