राजस्व मंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया
भोपाल। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।


