रीवा l मनगवां तहसील अंतर्गत सिरसा क्षेत्र में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र  का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो शनिवार को सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो में पटवारी वीरेंद्र  एक महिला से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पैसे लेने के बाद पटवारी महिला को काम होने का आश्वासन देते नजर आ रहे हैं। साथ ही महिला से आवेदन देने के लिए भी कहा जा रहा है। बताया गया कि यह पैसे नामांकन की एवज में लिए गए।

महिला बोली- मेरा काम कर दीजिएगा

वीडियो में महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि मेरा काम कर दीजिएगा। बहुत कर्ज लेकर मैंने आपको देने के लिए पैसों की व्यवस्था की है। मैं बहुत गरीब हूं।