अमानवीयता की सारी हदें पार : युवक को खंबे से बांधकर करंट लगाकर हो रही है पूछताछ ,वीडियो हो गया वायरल
रायसेन l युवक को खंभे से बांधकर करंट देने का वीडियो सामने आया है। मोटर चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को कुछ लोगों ने खेत पर ले जाकर खंभे से बांध दिया और उसे बिजली का करंट देकर कथित तौर पर पूछताछ की। आरोप है कि युवक से मोटर चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम उगलवाने के लिए यह अमानवीय हरकत की गई।
घटना का वीडियो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। मामला रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलई डेम के पास का बताया जा रहा है। । वीडियो कब का है, इसकी भी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


