संस्कार सेना द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह में पहुंची मातृशक्ति
भोपाल l आज होटल प्रकाश एंड संस में संस्कार सेना एवं जनसंवेदना कल्याण समिति भोपाल द्वारा होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मातृशक्ति सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया l जिसमें संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े एवं जन संवेदना कल्याण समिति के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल द्वारा उपस्थित माता-बहनों का शाल श्रीफल मेडल के साथ भगवान श्री राम की फोटो भेंट करते हुए ,आरती पूजन कर पुष्प वर्षा की गई lइस अवसर पर उपस्थित औबेदुल्लागंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सोनू चौकसे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंडीदीप श्रीमती पूर्णिमा जैन, निवेदिता व्यास
एडवोकेट सुचित्रा दामले राष्ट्रीय सलाहकार संस्कार सेना ,राष्ट्रीय सचिव अलका धुर्वे, श्रीमती कल्पना शर्मा अनुराधा शर्मा, बिंदु लता, दीप्ति शर्मा, आरती शर्मा, एकता यादव, कृतिका मिश्रा, ज्योति शर्मा, सोनिया जी एडवोकेट ,रानू झरनिया, एड.अनुराधा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं l इस अवसर पर संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बिरोल के नेतृत्व में मोहन सिंह टोंक, राजेंद्र बुजाडे़, कुलदीप सिंह आदि कलाकारों के द्वारा मनमोहक गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए l उपस्थित गणमान्य नागरिकों में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश राय, भोपाल जिला अध्यक्ष राजेंद्र नाईक ,सर्वेश तिवारी पत्रकार प्रकाश दुबे ,मदन लाल मेहरा ,पंडित गोपाल दास, राधेश्याम महाराज ,कन्हैयालाल नागले, ओ पी रैकवार, ऐंकर अशोक मालवीय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l माता-पिता के सम्मान में कार्य कर रही संस्कार सेना की सभी ने सराहना की l



