IPL-2026 : आरसीबी को लग सकता है झटका
आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, परंतु इससे पहले ही कई टीमों के लिए खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बन गई है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बिना अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार नजर आ रही है, जो फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इस चोट की वजह से वह पूरी एशेज सीरीज और टी20 विश्व कप से बाहर रहे।


