ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की चोट बनी चिंता का विषय
मुंबई l ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की फिटनेस इस समय फ्रेंचाइजी के लिए चिंता और चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में जडेजा ने भले ही वापसी की, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं हैं। जडेजा घुटने की हल्की चोट और कोहनी की तकलीफ से परेशान हैं, जिसके चलते उन्हें हाल ही में कुछ मैचों से बाहर भी बैठना पड़ा था। भारत के इस ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ RR के लिए 'करो या मरो' वाले मैच में 11 गेंदों पर 19 रन की अहम पारी खेली थी, लेकिन घुटने की हल्की चोट और कोहनी की तकलीफ़ की वजह से उन्हें कुछ मैचों से बाहर बैठना पड़ा।


