सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर भदौरा में ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन किया। आंदोलन के चलते तीन घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात बाधित रहा। इंटरसिटी एक्सप्रेस और शक्तिकुंज एक्सप्रेस को भदौरा में स्टॉपेज देने की मांग को लेकर ग्रामीण पटरी पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि वे एक माह पूर्व ही ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे चुके थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन का रास्ता अपनाया। आंदोलन के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं।