मुंबई । निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के लुक को लेकर अब दिग्गज निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। और उनके अभिनय की तारीफ़ की। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण' सिनेमा जगत में चर्चा का एक अहम विषय बन गई है, खासकर इसके बड़े पैमाने और विज़न की वजह से।