रक्षाबंधन का पर्व इस बार 09 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के शुभ मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। बता दें कि रक्षाबंधन से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात का अपना धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है। जब बहन भाई को रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधती है, तो उसमें कितनी गांठे लगानी चाहिए। साथ ही इसके पीछे का तर्क भी जानेंगे। रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधते समय तीन गांठें लगाना शुभ माना जाता है। इन तीन गांठों का संबंध त्रिदेव यानी कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव से माना जाता है। इन गांठों का अपना महत्व और अर्थ होता है, जोकि भाई-बहन के रिश्ते को अधिक मजबूत बनाता है।