नई दिल्ली l पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल सोच रहे थे मेरी जमाई फील्डिंग सेट है l पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव  सोच रहे थे कि डिंपल यादव ने अच्छी स्ट्राइक ले ली है l और वो फोटोग्राफ्स भी सोशल मीडिया पर छा गए थे l कॉकरोच जनता पार्टी के अभिषेक दिपके सोच रहे थे कि कॉकरोच जनता पार्टी की हमारी ओपनिंग बेस्ट होगी l

तभी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आकर लास्ट बाल पर छक्का मारकर मैच अपने पाले में ले आए l और कांग्रेस नेताओं ने भी देर नहीं की जो जहां था पूरे देश में वह वहीं धरने पर बैठ गया l कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सर पकड़ कर रह गए कि हमारी जमीजमाई पिच पर वह आए और मैन ऑफ द मैच ले गए l