अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान फिर से नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 710 रेटिंग अंक हैं। राशिद ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कातिलाना गेंदबाजी की, जिसमें अफगानिस्तान के क्लीन स्वीप किया। उन्होंने 11 विकेट चटकाने के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर केशव महाराज शीर्ष स्थान से खिसके। साउथ अफ्रीका के स्पिनर महाराज दूसरे स्थान पर खिसक गए।