मस्जिदों में खड़े होकर कसम खा लें कि गाय को नुकसान नहीं पहुंचागें
भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की यह मांग अगर गंभीर है तो सिर्फ विधानसभा में बयान देने से काम नहीं चलेगा। जिस दिन देश के सभी लोग, खासकर मुस्लिम समाज, मस्जिदों में खड़े होकर कसम खा लें कि कोई भी गाय को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, उसी दिन गाय अपने आप राष्ट्रीय पशु घोषित हो जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि गौमाता भारत की आस्था का केंद्र है और इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यदि इस विषय पर सच्ची नीयत से पहल की जाए और समाज में सहमति बनाई जाए तो बड़ा निर्णय लेना मुश्किल नहीं है।



