राजस्थान ने लखनऊ को 40 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 119 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।घरेलू मैदान पर यह लखनऊ की आईपीएल में लगातार सातवीं हार है। इस मामले में टीम ने डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स की बराबरी कर ली। दोनों ही टीमों ने हैदराबाद और पुणे में लगातार सात मैच हारे थे।