मुंबई । भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट के लिए 13 सितंबर को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। वह दो से तीन दिनों के लिए यहां रहेंगे और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास भी करेंगे।