नई दिल्ली । रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटा कर शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे का कप्तान बना दिया गया है। रोहित ने वाइट बॉल के पिछले 3 आईसीसी टूर्नामेंट्स में तीनों में ही भारत को फाइनल में पहुंचाया था और दो में चैंपियन भी बनाया था। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में उनकी अगुवाई में टीम अजेय रही थी लेकिन दुर्भाग्य से फाइनल में हार गई। हालांकि, इतनी कामयाबी के बाद रोहित को वनडे कप्तानी से हटाने जाने का फैसला कई पूर्व क्रिकेटरों को पच नहीं रहा। इस कड़ी में मनोज तिवारी ने हिटमैन को वनडे से संन्यास लेने तक की सलाह दे दी है।