अभिनेता रणवीर सिंह के बयान पर भड़के लोग, चामुंडा देवी का किया अपमान
गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव ऑफ इंडिया इवेंट की क्लोसिंग सेरिमनी में रणवीर सिंह पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने कांतारा चैप्टर 1 और ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की। इस तारीफ के दौरान रणवीर सिंह ने कर्नाटक के तुलु समाज की देवी चामुंडा को भूत कह दिया। इसी विवादित बयान के चलते सोशल मीडिया पर लोग उन पर भड़क रहे हैं।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर बोलते हैं, "मैंने आपकी फिल्म थिएटर में देखी और सच कहूं तो आपकी परफॉर्मेंस बेहद ही शानदार रही है। खासतौर पर जब आपके शरीर के अंदर फीमेल भूत आ जाती है।



