मुरैना जिले में 15 अगस्त को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस अपार उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड, मुरैना में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री ’श्री करण सिंह वर्मा’ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर ’प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव’ का जनता के नाम संदेश एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने अत्यंत सराहना के साथ सुना। मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने जिले के समग्र विकास पर केंद्रित संदेश को भी सभा में पढ़कर सुनाया। इस दौरान उन्होंने परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण कर कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया तथा शांति के प्रतीक स्वरूप खुले आकाश में गुब्बारे छोड़कर स्वतंत्रता का उत्सव मनाया। ’परेड प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण’ मुख्य परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री रविकांत शुक्ला ने किया, जबकि द्वितीय कमान सूबेदार श्री हरेन्द्र सिंह नरवरिया ने संभाली। अन्य टुकड़ियों में एस.ए.एफ. 5वीं बटालियन, जिला पुलिस बल (पुरुष एवं महिला), होमगार्ड, वनरक्षक दल, एनसीसी की विभिन्न इकाइयाँ एवं शौर्य दल शामिल थे। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए टुकड़ियों को पुरस्कृत किया गया ’प्रथम पुरस्कार’ - एस.ए.एफ. 5वीं बटालियन ’द्वितीय पुरस्कार’ - जिला पुलिस बल (पुरुष) ’तृतीय पुरस्कार’ - होमगार्ड सैनिक दल सभी विजयी टुकड़ी कमाण्डरों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की रही धूम प्रथम पुरस्कार - अशासकीय सरस्वती उ.मा. वि. मुरैना द्वितीय पुरस्कार - अशासकीय सेन्ट मेरी स्कूल मुरैना तृतीय पुरस्कार - शा.उ.मा.वि. क्रमांक 01 मुरैना सभी विजयी सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। ’विशिष्ट उपस्थिति’ समारोह में चम्बल रेंज के डीआईजी श्री सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल धाकड़, सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, नगर निगम कमिश्नर श्री सतेन्द्र धाकरे, पार्षदगण, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें जनमानस ने गर्व एवं उल्लास के साथ सहभागिता की।