झूठा कहीं का : पहले लगाए रो-रो कर आरोप अब मांगी माफी
मुरैना में पदस्थ आरक्षक रूप सिंह रावत आखिरकार अपने बयान से मुकर गए हैं l रूप सिंह रावत पुलिस अधीक्षक के यहां लगभग 8 वर्षों से बंगले पर तैनात हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह रो - रोकर एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगा रहे थे l वीडियो में उनके द्वारा कहा गया था कि ड्यूटी के अलावा उन्हें झाड़ू पोछा और बर्तन मांजने तक के लिए मजबूर किया जाता है l किडनी में पथरी होने पर उन्होंने इलाज के लिए छुट्टी तक नहीं दी गई... वीडियो वायरल होने के बाद तमाशा खड़ा हो गया अंततः रूप सिंह रावत अपने पिता के साथ पहुंचे और लिखित माफी मांगी कहा कि उन्होंने वीडियो शराब के नशे में बनाया था l सवाल यह खड़ा होता है कि शराब के नशे में तो आदमी सच बोलता है और होश में झूठ बोलता है परंतु आरक्षक के मामले में उल्टा दिखाई दे रहा है कि वह होश में सच बोल रहा है और शराब के नशे में झूठ ...? सच्चाई क्या है यह तो आरक्षक रूप सिंह ही जाने परंतु दाल में कुछ ना कुछ कल अवश्य है l


