रूस के पूर्वी कामचटका क्षेत्र में एक ज्वालामुखी, क्रशेनिनिकोव, 450 साल में पहली बार फटा है। यह विस्फोट इस क्षेत्र में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक के बाद हुआ है।यह विस्फोट यूरोप और एशिया के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी, क्लुचेव्स्कॉय, के बुधवार को हुए विस्फोट के तुरंत बाद हुआ है। ग्लोबल वोल्केनिज्म प्रोग्राम के मुताबिक, क्लुचेव्स्कॉय में अक्सर विस्फोट होते रहते हैं, और साल 2000 के बाद से कम से कम 18 बार ऐसा हो चुका है।