अमेरिका के रोकने के बाद भी रूस से तेल की जमकर खरीदी कर रहा है भारत
भारत को रूसी तेल खरीदारी से भारत को रोकने की अमेरिका ने पूरी तरह से कोशिश की। वहीं इस कोशिश का जवाब भारत की तरफ से रूसी तेल खरीदारी के रूप में आ रहा है। दरअसल, भारत ने रिकॉर्ड स्तर पर रूस से तेल खरीदना अभी भी बंद नहीं किया है। अगस्त में भारत ने पिछले महीने यानी की जुलाई के मुकाबले ज्यादा तेल खरीदा है। वहीं रूस से तेल खरीदने में चीन भी पीछे नहीं हटा। चीन भी बराबर और बड़े स्तर पर तेल खरीद रहा है। जुलाई के मुकाबले अगस्त में चीन ने रूस से तेल जरूर कम खरीदा। लेकिन ये इतना कम नहीं था की रूस को झटका लगे।



