यूक्रेन ने रुस के खिलाफ अमेरिका से मांगी मदद
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। जेलेंस्की ने रूस के मिसाइल, ड्रोन और बम हमलों से अपने देश को बचाने के लिए अमेरिका की अतिरिक्त मदद मांगी।दोनों राष्ट्रपतियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया। ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा, ‘‘यूक्रेन जो लड़ाई लड़ रहा है, हम उसे बहुत सम्मान से देखते हैं।’’



