यदि वे हिंदू साधु हैं तो उर्दू में कागजात क्यों रखे हैं..? बैग में भी आपत्तिजनक सामग्री...
भिंड शहर की निरंजन बाटिका के पास भिक्षा मांग रहे दो कथित साधु भगवा चोला पहने हुए मौजूद थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा और युवक ने साधुओं से उनकी जाति और धार्मिक पहचान के बारे में सवाल पूछे। उनसे ब्राह्मण होने का प्रमाण भी मांगा गया। युवक ने साधुओं से महाभारत के पात्रों के नाम पूछे। इसके साथ ही भगवान शंकर की पत्नी, लक्ष्मण की पत्नी और रामायण से जुड़ी चौपाइयों के बारे में भी सवाल किए गए।साधु इन सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे युवक आक्रोशित हो गया और उन्हें नकली साधु बताते हुए आरोप लगाने लगाने लगा। वीडियो में यही युवक यह कहते हुए भी नजर आ रहा है कि साधुओं के पास मौजूद कुछ दस्तावेज उर्दू भाषा में लिखे हुए थे। उसने सवाल उठाया कि यदि वे हिंदू साधु हैं तो उर्दू में कागजात क्यों रखे हैं। युवक ने साधुओं के बैग में आपत्तिजनक सामग्री होने का दावा भी किया, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।



