सहारनपुर l कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में प्रदर्शित हुई बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर-2' को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। रणवीर सिंह के अभिनय वाली फिल्म को 'बकवास' करार देते हुए कहा कि इसे कोई नहीं देखेगा और न ही इस पर विश्वास करेगा। सांसद मसूद ने विशेष रूप से फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को 'मास्टर स्ट्रोक' के रूप में दिखाए जाने पर ऐतराज जताया। सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नोटबंदी का फैसला देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद हानिकारक साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले ने देश की कमर तोड़ दी थी। इसके विपरीत, फिल्म में इसे एक सफल कदम के तौर पर पेश किया गया है, जो सरासर गलत है।