इंदौर l सोनम रघुवंशी ने राजा की हत्या करा दी और वो दोबारा होटल सामान लेने गई नहीं। पुलिस जब होम स्टे संचालक से पूछताछ करने पहुंची थी, तब संचालक ने इस बैग के बारे में बताया। तलाशी के दौरान सूटकेस में मिले मंगलसूत्र और अंगूठी इस हनीमून मर्डर केस को सुलझाने में सबसे अहम सुराग साबित हुए। एक विवाहित महिला का अपने आभूषण छोड़कर जाना पुलिस के लिए बड़ा सुराग था। वहीं से हमारा शक सोनम के ऊपर गहरा हो गया। शादी की सबसे अहम निशानी को इस तरह छोड़ने के पीछे सोनम की साइकोलॉजी का पता चलता है कि वो राजा को नापसंद करती थी। इसके बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ।