श्योपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। अतिक्रमणकर्ताओं ने वनकर्मियों को घेर लिया। लाठी-डंडों से पीटा। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। वन विभाग के अमले ने मौके से भागकर जान बचाई।
मामला श्योपुर जिले के मसावानी गांव में मंगलवार का है। हमले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक वनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वनपाल हीरा लाल सेन ने आवदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वे अपनी टीम के साथ मसावानी में अतिक्रमण हटाकर पौधारोपण का काम करा रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। झूमाझटकी के बाद मारपीट शुरू कर दी।

अचानक हुए इस हमले के कारण वन विभाग की टीम को काम छोड़कर पीछे हटना पड़ा।