गुटबाजी के चलते नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में...
शिवपुरी नगर पालिका में इस समय भाजपा नेताओं में कई महीनों से आपस में गृह युद्ध का वातावरण चल रहा है। भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने के लिए भाजपा के पार्षद लामबंद हो गए हैं। इन पार्षदों ने 11 अगस्त को कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था। इस क्रम में कलेक्टर ने सोमवार को इन पार्षदों को अपने समक्ष हस्ताक्षर पुष्टिकरण के लिए बुलाया था, जिसमें 19 पार्षद कलेक्टर की समक्ष प्रस्तुत हुए और हस्ताक्षर वैरिफिकेशन पर अपनी सहमति व्यक्त की।अब कलेक्टर को इस मामले में परिषद का सम्मेलन बुलाना है, जिसके लिए उन्हें इसकी तारीख निश्चित करनी है।



