जूता कांड : शादी में चले लातघूसे, हुई पत्थर बाजी, दूल्हे ने भी निकाली तलवार
शिवपुरी । एक शादी समारोह के दौरान जूता छुपाई के समय विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और पत्थरबाजी भी हो गई। कैनेरा थाना क्षेत्र में एक बारात आया था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का धूमधाम से स्वागत किया। जिसके बाद शादी की रस्में निभाई जा रही थी। इसी दौरान एक रस्म भी होता है जूता छुपाई का। तभी जूता छुपा के नेग में साली को कम पैसा मिलने दुल्हन पक्ष नाराज हो गए। तभी देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी और लात घूसे चलने लगे।
ये नाजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा है। इस दौरान दुल्हन की बहन नेग का कम पैसा मिलने से रो रही है।


