पंडित का वेश धारण कर में महाकाल मंदिर में प्रवेश करने के दौरान पकड़ाया सरफराज
उज्जैन। आज सुबह महाकाल मंदिर की चलित भस्म आरती में एक युवक पंडित का वेश धारण कर प्रवेश करने की फिराक में था। माथे पर महाकाल का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहने युवक की पहचान पर संदेह होने के बाद उसे रोक लिया गया। पुणे निवासी सरफराज भेष बदलकर श्रद्धालुओं की लाइन में लगा हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी वास्तविक पहचान सामने आ गई। सरफराज पुणे से एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाया था। इसके बाद वह स्वयं को पंडित बताकर भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
महाकाल थाना पुलिस के अनुसार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह उज्जैन क्यों आया, उसके साथ आई युवती कहां है और उसका उद्देश्य क्या था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन सवालों के जवाब तलाश रही है पुलिस
-पहचान छिपाकर भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास।
-पुणे से एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाने का आरोप।
-धार्मिक वेशभूषा का इस्तेमाल कर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश।
-आरोपी उज्जैन क्यों आया था?
-युवती कहां है और उसकी स्थिति क्या है?
-क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या सुनियोजित योजना है?
-जांच के बाद किन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी?


