MP अजब है सबसे गजब है : कुत्ते के काटने पर लगा दिया सांप के काटने का इंजेक्शन
रीवा l संजय गांधी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। झिरिया निवासी आयुष सिंह का कहना है कि कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल जाने पर उसे सांप के काटने का इंजेक्शन लगा दिया गया। आयुष सिंह के अनुसार , बीती शाम उसे कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वह उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल से घर लौटने के बाद जब उसने अपना पर्चा देखा तो उसमें डॉग बाइट की जगह स्नेक बाइट लिखा हुआ था।युवक ने पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में करने की बात भी कही है।


