शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का विरोध है। गायत्री शर्मा 3 वर्ष पहले शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुई थीं। गायत्री शर्मा की कार्य पद्धति और व्यवहार को लेकर पार्षदों ने कई आरोप लगाए हैं।नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाने की मांग भाजपा पार्षद कर रहे हैं। भाजपा के 15 से ज्यादा पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षद भी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हैं। इसके अलावा 10 कांग्रेस पार्षद भी इस मामले में भाजपा के सुर में सुर मिला रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जैन उर्फ ओमी जैन ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर त्याग पत्र और वीडियो जारी कर पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव उन्हें मनाने के लिए पहुंचे थे परंतु उन्होंने इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया है और वह अपने फैसले पर अडिग हैं l