भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को विशाखापत्तनम में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्डकप मैच में इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस दौरान मंधाना ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी दिखाई और वह विमेंस वनडे क्रिकेट में दो नए इतिहास रचने में कामयाब हो गईं। मंधाना विमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न सिर्फ सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी हैं, बल्कि वह सबसे कम उम्र में वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।