जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग करने वालों का जुलूस निकालाः शिवपुरी में चार गिरफ्तार कर जेल भेजे; देसी कट्टा लहराकर दहशत फैलाई थी
शिवपुरी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नोहरी इलाके में हुए इस विवाद के दौरान एक पक्ष ने पथराव किया, जबकि दूसरे पक्ष के आरोपी ने देशी कट्टे से हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।