सम्मोहित कर ठगी करने वाली गैंग फिर सक्रिय, निशाने पर आई एक महिला
छिंदवाड़ा के चौरई में सम्मोहित कर ठगी करने वाली गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गई है। ग्राम डूंगरिया निवासी महिला शिवकुमारी साहू को बातों में लगाकर ठगों ने सम्मोहित किया और फिर उसकी डेढ़ लाख के गहने उतरवा कर ले गए ,जब महिला सम्मोहन से बाहर आई तो उसे ठगी का एहसास हुआ उसने थाने जाकर पुलिस में शिकायत की है पुलिस ठगों को तलाशने का प्रयास कर रही है l महिला शिव कुमारी रोजमर्रा के कामों से बाहर निकली थी ठगों ने हाल-चाल पूछ कर उन्हें बातों में उलझाया और सम्मोहित कर दिया l इसके बाद ठग जैसा कहते गए वह वैसा ही करती गई l सम्मोहन से बाहर आने के बाद फिर उन्हें समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है इसके बाद में सीधे थाने पहुंची जहां जाकर उन्होंने फिर दर्ज कराई l



