चप्पल गिरने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई, फिर नहर में लगाई छलांग, महिला की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
सबलगढ़ इलाके के टेंटरा थाना के बाबरीपुरा नहर की पुलिया से एक महिला नहर में कूद गई। महिला अपने ससुर और पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी, अपनी चप्पल गिरने की बात कहकर उसने पुलिया पर बाइक रुकवाई और देखते ही देखते नहर में छलांग लगा दी।